दूरदराज गांवों से लेकर शहरी झुग्गी-झोपड़ियों तक स्वास्थ्य व्यवस्था होगी सुदृढ़, चलंत और मदर टेरेसा क्लीनिक का होगा विस्तार, 8.75 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

Ranchi: राज्य सरकार ने राज्य के दूरदराज के गांवों से लेकर शहरी झुग्गी-झोपड़ियों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जन-जन तक पहुंचाने...

AI Image

Ranchi: राज्य सरकार ने राज्य के दूरदराज के गांवों से लेकर शहरी झुग्गी-झोपड़ियों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है. स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन और प्रबंधन के लिए कुल 8,75,73,600 रुपए खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य राज्य के अति-पिछड़े समुदायों और शहरी गरीबों को उनके घर के द्वार पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

आदिम जनजाति बाहुल्य गांवों के लिए 3.34 करोड़

राज्य सरकार ने आदिम जनजाति समुदाय जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चलंत ग्राम क्लीनिक के संचालन हेतु 3,34,44,000 की राशि स्वीकृत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां पारंपरिक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव रहता है.

किस जिला को कितना मिली राशि

• गढ़वा: 1,77,12,000
• पलामू: 55,08,000
• साहेबगंज: 49,20,000
• लोहरदगा: 18,00,000
• रांची: 15,36,000
• देवघर: 9,84,000
• लातेहार: 9,84,000

शहरी झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 5.41 करोड़

गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद तबके की सुध लेते हुए सरकार ने शहरी झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के निवासियों के लिए मदर टेरेसा एडवान्स हेल्थ क्लीनिक के संचालन के लिए 5,41,29,600 रुपए की स्वीकृति दी है.

किस जिले को कितनी राशि

• रांची: 2,31,98,400
• पूर्वी सिंहभूम: 2,19,09,600
• सरायकेला-खरसावां: 90,21,600

Also Read: कोडरमा घाटी में बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्रियों को मामूली चोट, घंटों लगा जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *