Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बाबूलाल के राजनैतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत पर हुई सुनवाई

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनैतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल...

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनैतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को हुई आंशिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में एक सप्ताह बाद की तारीख तय की है. सुनील तिवारी ने जिस मामले में अग्रिम जमानत मांगी है वह बाल श्रम कराने से जुड़ा हुआ केस है.

अधिवक्ता अजीत कुमार ने पक्ष रखा

यह केस रांची के तत्कालीन DC छवि रंजन के निर्देश पर रांची के अरगोड़ा थाना में दर्ज किया गया था. जिसका कांड संख्या 255/2021 है.  इस मामले में पुलिस की चार्जशीट जमा होने के बाद कोर्ट ने आरोपी को समन जारी किया है. सुनील तिवारी की ओर से हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने कोर्ट के समक्ष पक्ष रखा.

ALSO READ: झारखंड: लॉ एंड ऑर्डर व पॉक्सो एक्ट समेत कई मुद्दों पर गृह विभाग की बैठक

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *