Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: लॉ एंड ऑर्डर व पॉक्सो एक्ट समेत कई मुद्दों पर गृह विभाग की बैठक

Ranchi: झारखंड में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर)को और अधिक मजबूत करने और संवेदनशील मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए राज्य सरकार के...

Ranchi: झारखंड में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर)को और अधिक मजबूत करने और संवेदनशील मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है.यह बैठक सोमवार को की दोपहर तीन बजे अपर मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव,ओम प्रकाश तिवारी ने डीजीपी सहित राज्य के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों और SSP, SP को निर्देश जारी कर दिए हैं.

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कई विषयों पर चर्चा और प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है

– कानून-व्यवस्था: राज्य की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

– डायल 112: आपातकालीन सेवा 112 के तहत प्राप्त शिकायतों के निपटारे की स्थिति.

– पॉक्सो एक्ट: बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी निगरानी.

– बाल संरक्षण: बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदगी से संबंधित मामले.

– एससी-एसटी एक्ट: अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामले.

– मॉब लिंचिंग: भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा की रोकथाम और उन पर कार्रवाई.

– नक्सली आत्मसमर्पण: सरेंडर करने वाले उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत लाभ की स्वीकृति और भुगतान.

– CPGRAM: सार्वजनिक शिकायतों के निवारण की स्थिति.

ALSO READ: झारखंड पुलिस होगी हाईटेक: 109 नए वाहनों की खरीद को मिली मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *