Ranchi : झारखंड की सियासत में जमीन से जुड़ाव रखने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा अब लिस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है. बुधवार को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और जिला पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव सिर्फ रैलियों से नहीं, बल्कि सही मतदाता सूची से जीते जाते हैं.
यह अधिकारों का कवच है
कार्यक्रम में एसआइआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) पर विस्तृत चर्चा करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सिर्फ कागजी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि हर झारखंडी के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा का कवच है. जागरूक बनें और सुनिश्चित करें कि गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित हो.
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नए अधिकारियों को दिया ‘जनसेवा’ का मंत्र
एक भी वोटर छूटे नहीं
जेएमएम का मानना है कि सशक्त मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है. प्रशिक्षण के दौरान तकनीक और नियमों की बारीकियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया ताकि वे बूथ स्तर पर जाकर जनता की मदद कर सकें.

कार्यकर्ताओं के लिए मिशन मोड गाइडलाइंस
• हर उस योग्य नागरिक का नाम लिस्ट में हो जो मतदान की पात्रता रखता है.
• मतदाता सूची में नाम, पता या फोटो की गलतियों को तुरंत ठीक करवाएं ताकि वोटिंग के दिन कोई बाधा न आए.
• किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर न रहने पाए.
यह भी पढ़ें : हेमंत सरकार का मिशन रेवेन्यू : खजाना भरने के लिए 8 विभागों को 64,300 करोड़ का टारगेट
