Click Here
Click Here

संथाल में संगठन को लेकर उठे सवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पूर्व पदाधिकारी

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के संथाल परगना क्षेत्र से जुड़े कई पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी...

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के संथाल परगना क्षेत्र से जुड़े कई पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ दुमका लोकसभा और क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर पार्टी की हार के कारणों को लेकर अपना पक्ष रखा.

संगठन की स्थिति पर जताई चिंता

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं का कहना है कि संथाल परगना के कई जिलों में संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संगठनात्मक चुनौतियों से अवगत कराया. नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बेहतर समन्वय से संगठन को मजबूती मिल सकती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रदेश नेतृत्व को सौंपे तथ्य और सुझाव

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दुमका लोकसभा तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर तैयार किए गए तथ्यों और सुझावों का एक प्रतिवेदन भी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा. इसमें चुनावी नतीजों के कारणों और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े कुछ बिंदुओं का उल्लेख किया गया है.

Read Also: कार में पानी के जार में मिला 240 लीटर चुलाई शराब, पुलिस ने किया जब्त

पार्टी को मजबूत करने की बात

मुलाकात के बाद नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि संगठन के हित में अपनी बात प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाना है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यकर्ताओं के सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी बात

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया. दोनों पक्षों की ओर से इसे संगठनात्मक संवाद और समीक्षा की सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *