Click Here
Click Here
Click Here

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी सूरज टांडी को हाईकोर्ट से जमानत 

Ranchi: कुख्यात और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी सूरज टांडी को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय...

झारखंड हाईकोर्ट
कुख्यात प्रिंस खान के सहयोगी सूरज टांडी को HC से जमानत

Ranchi: कुख्यात और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी सूरज टांडी को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए उसे राहत प्रदान की. सूरज टांडी को यह जमानत बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 263/2026 से जुड़े मामले में मिली है. अदालत ने मामले के अन्य आरोपियों को पहले से मिली जमानत को आधार बनाते हुए सूरज टांडी की जमानत याचिका स्वीकार की.

हाईकोर्ट ने सूरज टांडी को भी जमानत दे दी

मामले के अनुसार, पुलिस ने सूरज टांडी को एक अन्य मामले में हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान उसने प्रिंस खान गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की थी. उसकी निशानदेही पर प्रिंस खान के घर के पास स्थित एक झोपड़ी से अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए थे. इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था, जिन्हें पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है. इसी आधार पर हाईकोर्ट ने सूरज टांडी को भी जमानत दे दी.

ALSO READ: DSPMU में टॉपर्स की कॉपियां बनेंगी छात्रों की गाइड, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया निर्णय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *