Ranchi: 800 करोड़ रुपए के GST घोटाला के जरिये मानी लाउंड्रिंग करने के आरोपी जमशेदपुर के कारोबारी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान ED और बचाव पक्ष की बहस और दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले रांची PMLA की विशेष कोर्ट ने विक्की को बेल देने से इंकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. विक्की पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है.
ED ने अबतक 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले की जांच ED कर रही है. इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को EDने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा शामिल हैं. फिलहाल सभी आरोपी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.
