गुमला: DC ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, लंबित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष...

गुमला
DC ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य, सड़क निर्माण, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, जिला परिषद, NRPI, वाटर वेज और विद्युत विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

15 अगस्त तक हैंडओवर करने का निर्देश

DC ने लघु सिंचाई विभाग की पूर्ण हो चुकी योजनाओं को 15 अगस्त तक संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने तथा लंबित और बाधित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

स्वास्थ्य व निर्माण कार्यों पर विशेष जोर

चैनपुर CHC निर्माण, BPHU प्रस्ताव, सदर अस्पताल के निर्माण कार्य और सीपेज की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए. साथ ही सभी मरम्मत कार्य समयसीमा में पूरा करने को कहा गया.

ALSO READ: रांची में वोटर लिस्ट अपडेट का काम अंतिम चरण में, 99.20% फॉर्म बांटे गए

सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

DC ने सभी तकनीकी विभागों को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से विकास योजनाओं को पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *