रांची में वोटर लिस्ट अपडेट का काम अंतिम चरण में, 99.20% फॉर्म बांटे गए

Ranchi रांची जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने का काम तेजी से चल...

Voter list update work in Ranchi in final stage, 99.20% forms distributed

Ranchi रांची जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने का काम तेजी से चल रहा है. 24 जुलाई दोपहर 12 बजे तक जिले के 26,74,681 मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20%) लोगों को फॉर्म दिए जा चुके हैं. अब तक 20,06,577 (75.02%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन हो चुका है, जबकि 17,69,243 (88.17%) फॉर्म का बीएलओ (BLO) द्वारा सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा 31,227 मतदाताओं ने ऑनलाइन फॉर्म जमा किए हैं. विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो हटिया में सबसे ज्यादा 9,910 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म जमा किए, जबकि रांची विधानसभा में 8,473 और कांके में 7,828 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया.

यह भी पढ़ें: 22 साल पुराने दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी बरी, झारखंड HC ने रद्द की सजा

DC ने तय समय में बचे हुए कार्य को पूरा करने का दिया निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अधिकारियों और बीएलओ को तय समय के भीतर बचा हुआ काम पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने उन मतदाताओं से भी अपील की है, जिन्होंने अभी तक फॉर्म जमा नहीं किया है, कि वे जल्द से जल्द अपने बीएलओ या ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा करें, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर पूरा हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *