Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों और कार्यशैली पर बेहद आक्रामक अंदाज में तंज कसा है. राज्य की सियासत में हलचल तेज करते हुए अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सत्ता के अहंकार में आवाज दबाने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी. BJP को सीधे निशाने पर लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सत्ता के दम पर आवाजें भले दबाई जा सकती हैं और सत्ता की बंदूकों से जानें ली जा सकती हैं, लेकिन देश के युवाओं के लहू का जोश कभी नहीं दबाया जा सकता.
अब मैदान में ही होगा अंतिम फैसला
स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं की ताकत को जन आंदोलन की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवाओं के बुलंद हौसलों को किसी गोली से नहीं रोका जा सकता. जनआंदोलन कभी नहीं रुक सकता. अब आर या पार का समय आ चुका है और इसका अंतिम फैसला केवल और केवल मैदान में होगा.
ALSO READ: GST घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
