सरायकेला के पास NH-33 पर पहाड़ धंसा, मानीकुई-चांडिल मार्ग प्रभावित

Saraikela : जिले में टाटा-रांची NH-33 पर स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पहाड़ का एक हिस्सा...

Mountain collapsed

Saraikela : जिले में टाटा-रांची NH-33 पर स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पहाड़ का एक हिस्सा मंगलवार सुबह अचानक धंस गया. पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी. इसी वजह से मानीकुई और चांडिल प्रखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिर गया और आवागमन बाधित हो गया. बड़ा हादसा टला गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या बाइक सवार मौजूद नहीं था. अगर कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. गार्डवॉल नहीं बनाने से बढ़ा खतरा स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ को काटा तो गया, लेकिन सुरक्षा के लिए गार्डवॉल नहीं बनाई गई. इसी कारण बरसात में मिट्टी धंसकर नीचे गिर गई.

पहाड़ धंसने से NH-33 पर मलबा

पहाड़ धंसने से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे चांडिल से सरायकेला जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ. सूचना मिलते ही प्रशासन और NHAI की टीम मौके पर पहुंची और JCB की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. प्रशासन अलर्ट मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे NH-33 पर सफर के दौरान सावधानी बरतें और पहाड़ के पास अनावश्यक रूप से न रुकें. NHAI अधिकारियों ने कहा कि बारिश रुकने के बाद स्थायी मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया जाएगा.

Also Read : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा: 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *