Click Here
Click Here
Click Here

दूसरी बार असम की कमान संभाल हिमंता बिस्वा सरमा ने रचा इतिहास, मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

NewsWave Desk: की राजनीति में आज एक नया इतिहास दर्ज हो गया. भाजपा के कद्दावर रणनीतिकार हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी...

NewsWave Desk: की राजनीति में आज एक नया इतिहास दर्ज हो गया. भाजपा के कद्दावर रणनीतिकार हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में भगवा वर्चस्व को नई ऊंचाई दी है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ सरमा असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो बार सत्ता की बागडोर संभाली है.

Also Read: रिम्स लैंड स्कैम: राजकिशोर और कार्तिक बड़ाइक ने ACB कोर्ट से मांगी बेल

शपथ समारोह में दिखा शक्ति प्रदर्शन

शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा रहा. यह सिर्फ एक शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर में भाजपा की जड़ें और मजबूत होने का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है.

टीम हिमंता के चार प्रमुख सहयोगी

सरमा के साथ उनके मंत्रिमंडल के चार खास सहयोगियों ने भी शपथ ली, जो आगामी कार्यकाल में विकास की कमान संभालेंगे. इनमें अतुल बोरा, अजंता नियोग, रमेश्वर तेली और चरण बोरा शामिल हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *