Ranchi: रांची के रिम्स (RIMS) में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने के दो आरोपियों राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक ने रांची एसीबी कोर्ट में अपनी जमानत की गुहार लगाई है.
बुधवार को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक की जमानत याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले महीने राजकिशोर और कार्तिक समेत 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

यह मामला फर्जी वंशावली बनाकर सरकारी जमीन बेचने से जुड़ा है, जिसमें 16 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी रडार पर हैं. एसीबी ने फर्जी वंशावली तैयार करने वाले कार्तिक बड़ाइक, राज किशोर बड़ाइक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा को गिरफ्तार किया है.
ALSO READ: संजीवनी बिल्डिंग घोटाला : HC ने मेंबर बोर्ड रेवेन्यू से कहा 2 महीने में मेरिट तय करें
फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेची गई थी रिम्स की जमीन
अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने 1964-65 में अधिग्रहित रिम्स की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बताकर बिल्डरों को करीब 31 लाख रुपये में बेचा था. इस संबंध में ACB ने कांड संख्या 1/2026 दर्ज की है.
