Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 10 जून को होने वाली राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासनिक गलियारों में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी सिलसिले में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक आवश्यक विभागीय समीक्षा बैठक बुलाई है. यह बैठक कल यानि गुरुवार को आयोजित होगी. यह बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मुख्य बैठक की पूर्व तैयारी के रूप में आयोजित की जा रही है. बैठक की अध्यक्षता गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे और इसका आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया जाएगा.

इन शीर्ष अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश
बैठक को देखते हुए राज्य के गृह और सुरक्षा तंत्र से जुड़े सभी इकाई के शीर्ष अधिकारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से डीजीपी, होमगार्ड डीजी, जेल आईजी, निदेशक अभियोजन निदेशालय, आयुक्त नागरिक सुरक्षा, निदेशक राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय, सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग और एफएसएल के डायरेक्टर शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में समन्वय की मांग तेज, माले ने कहा- ‘हेमंत सोरेन बुलाएं सर्वदलीय बैठक’
