हजारीबाग के मोरांगी में भीषण टक्कर, बाइक सवार युवक-युवती ने मौके पर तोड़ा दम

Hazaribagh: जिले के मोरांगी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही...

Hazaribagh: जिले के मोरांगी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि दोपहिया वाहन सीधे एलपी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा, जिससे दोनों सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. दुर्घटना में दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

केबी महिला कॉलेज के परिचय पत्र से हुई युवती की पहचान

पुलिस द्वारा मौके पर मिले बैग की तलाशी लेने पर उसमें से केबी महिला कॉलेज का परिचय पत्र बरामद हुआ. परिचय पत्र के आधार पर मृत युवती की पहचान रेशम परवीन, निवासी टाटीझरिया के रूप में हुई है. वहीं समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है.

ALSO READ: दिशा की बैठक शुरू, सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा

दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच कर रही है. युवक की पहचान होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *