जहर देकर 18 मुर्गियां मारने का आरोप, परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी

Ranchi: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमानो गांव निवासी रेहाना खातून ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, धमकी...

Ranchi: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमानो गांव निवासी रेहाना खातून ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, धमकी देने, फसल को नुकसान पहुंचाने और मुर्गियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

कई लोगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

रेहाना खातून ने अपने आवेदन में बताया है कि सोनिया प्रवीण, मंसूर अंसारी, मोवीन अंसारी और महमूद अंसारी द्वारा उन्हें तथा उनके पति समीर अंसारी को लगातार धमकियां दी जाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उनके ससुर ऐनुल अंसारी के साथ भी मारपीट की गई थी, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है.

ALSO READ : राज्य के मुख्य सचिव को झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने लिखा पत्र, भत्तों के पुनरीक्षण के लिए लगाई गुहार 

18 मुर्गियों के मृत मिलने का लगाया आरोप

आवेदन के अनुसार, 17 मई को सोनिया प्रवीण ने उनके जानवरों और मुर्गियों को जहर देकर मारने की धमकी दी थी. इसके अगले ही दिन उनकी 18 मुर्गियां मृत पाई गईं. रेहाना खातून ने आरोप लगाया है कि मुर्गियों की मौत जहर देने के कारण हुई है. साथ ही उन्होंने मोवीन अंसारी पर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाने और विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

रेहाना खातून ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना जाने के दौरान गांव की कमेटी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इसके बाद आरोपियों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई. मामले को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ : झारखंड में वनीकरण कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, कैंपा ने जारी की निविदा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *