सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत

Saraikela : राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-220 पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. रोला-खैरबनी मोड़ के पास करीब एक बजे...

Saraikela :  राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-220 पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. रोला-खैरबनी मोड़ के पास करीब एक बजे हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते दोनों आग के गोले में बदल गए. इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं दूसरे चालक को गंभीर हालत में बाहर निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read : रांची: स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

चार भारी वाहन हादसे की चपेट में आए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और दोनों वाहनों में आग फैल गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी आपस में टकराकर सड़क किनारे खेत में पलट गए. इस दुर्घटना में दोनों ट्रेलर चालक घायल हो गए हैं और उनका इलाज जारी है. कुछ ही मिनटों के भीतर चार भारी वाहन इस हादसे की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

Also Read : हैप्पी बर्थडे माही: स्कूटर से स्टेडियम तक, सादगी और संघर्ष की मिसाल हैं महेंद्र सिंह धोनी

दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू, फोरलेन की उठी मांग

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने NH-220 को जल्द फोरलेन बनाने की मांग तेज कर दी है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण आए दिन गंभीर सड़क हादसे होते हैं. स्थानीय लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से सड़क का चौड़ीकरण करने और स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *