रांची: स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

Ranchi: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सोमवार की देर रात...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ranchi: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सोमवार की देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मामले को और अधिक संदिग्ध इस बात ने बना दिया है कि शव के ठीक पास ही एक ई-रिक्शा भी खड़ी पाई गई है, जिससे हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर संशय गहरा गया है. मृतक की पहचान सूरज नायक के रूप में हुई है. वह सेक्टर-3 धुर्वा के थेथरकोचा का रहने वाला था.

स्थानीय लोगों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, देर रात जब कुछ लोग स्मार्ट सिटी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस को घटनास्थल से मृतक की ई-रिक्शा भी बरामद हुई है. इस वजह से मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है. स्थानीय लोगों और पुलिस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या व्यक्ति ने आर्थिक या पारिवारिक तंगहाली के कारण आत्महत्या की है? या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया और ई-रिक्शा वहीं छोड़ दी?

Also Read: झारखंड पुलिस: डायल-112 सेवा को मिला नया अपग्रेड, 320 पुलिस वाहनों को किया गया हाई-टेक, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए भी जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *