श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ की साजिश नाकाम, 10 टन आटा और एक्सपायर्ड तेल जब्त

Deoghar: श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार...

Conspiracy to compromise the health of devotees at the Shravani fair foiled; 10 tonnes of flour and expired oil seized

Deoghar: श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में शहर के कई होटल, भोजनालय और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान बड़े स्तर पर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया.जांच के दौरान एक निजी गोदाम से लगभग 10 टन आटा, 800 किलोग्राम बेसन और फॉर्च्यून ब्रांड का बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य तेल बरामद किया गया. विभाग ने पूरी खेप को तत्काल जब्त कर सुरक्षित रख लिया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन खाद्य पदार्थों का उपयोग मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन में किया जाना था.

संचालक को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.इसी अभियान के दौरान देवघर के एक भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां रसोई की स्थिति खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिली. परिसर में गंदगी पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी करते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ : NewsWave Special: चरमरा गया है झारखंड बिजली वितरण निगम का कैडर मैनेजमेंट, कुल 14,558 पदाधिकारियों-कर्मियों की जरूरत, कार्यरत मात्र 2,965

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *