Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कल कोर्ट में काम है तो ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो छूट जाएगी आपकी तारीख 

Ranchi: झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और कोर्ट के कर्मचारियों को सोमवार से राहत मिलने वाली है. क्योंकि झारखंड...

Ranchi: झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और कोर्ट के कर्मचारियों को सोमवार से राहत मिलने वाली है. क्योंकि झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब राजधानी रांची स्थित सिविल कोर्ट समेत राज्य के सभी जिला न्यायालयों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा.

सुबह की पाली निर्धारित

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अदालतों के कामकाज का नया समय सुबह की पाली में निर्धारित किया गया है. यह व्यवस्था 6 अप्रैल से लेकर 27 जून तक चलेगी. इस दौरान सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक न्यायिक कार्य होंगे और सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे तक का ब्रेक मिलेगा.

Also Read: असम चुनाव: CM हेमंत ने उठाया आदिवासी हक का मुद्दा, कहा- लोकतंत्र अधूरा है जब तक न्याय अधूरा है

सभी को गर्मी से मिलेगी राहत 

आमतौर पर झारखंड में अप्रैल से जून के महीने में तापमान काफी बढ़ जाता है. दोपहर के समय अदालत परिसर में भीड़भाड़ और लंबी सुनवाई के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. मॉर्निंग कोर्ट शुरू होने से गवाहों, दूर-दराज से आने वाले मुवक्किलों और विशेषकर वकीलों को चिलचिलाती धूप में कोर्ट रूम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *