हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामला: CID की कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की एफडी फ्रीज, एक और आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: हजारीबाग कोषागार से अवैध रूप से सरकारी राशि की निकासी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को एक बड़ी सफलता...

Ranchi: हजारीबाग कोषागार से अवैध रूप से सरकारी राशि की निकासी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. आईपीएस पंकज कंबोज के नेतृत्व में इस बहुचर्चित मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस मामले में कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. एसआईटी टीम ने सोमवार को सौरभ कुमार सिंह (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. सौरभ मूल रूप से रोहतास, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में हजारीबाग के हीराबाग चौक इलाके में रह रहा था.

डेढ़ करोड़ रूपया को किया फ्रीज:

आरोपी के एसबीआई खाते में डेढ़ करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिटमिली है, जिसे पूर्व के जांचकर्ताओं द्वारा पहले ही चिह्नित किया गया था. इसके अलावा खाते में मौजूद 18.86 लाख रुपये को भी फ्रीज कर दिया गया है. आरोपी के पास से एक होंडा मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया गया है.

जाने क्या है मामला:

यह मामला हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना (कांड संख्या 32/2026) से संबंधित है, जिसे बाद में सीआईडी को सौंप दिया गया था. सीआईडी थाना में इसे कांड संख्या 05/26 के तहत दर्ज किया गया है. सीआईडी ने बताया कि सौरभ कुमार सिंह से पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. जिनमें शम्बू कुमार, काजल कुमारी, रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह,खुशबू सिंह और धीरेन्द्र सिंह शामिल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *