Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सैलून में मालिक बेचता था गांजा, 3.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के मां होटल के समीप पतरा जंगल जानेवाले रास्ते में स्थित सैलून दुकान में सैलून का मालिक गांजा...

file photo

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के मां होटल के समीप पतरा जंगल जानेवाले रास्ते में स्थित सैलून दुकान में सैलून का मालिक गांजा का खरीद- बिक्री करता था, इसकी जानकारी मिलने के बाद तमाड़ पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर वहां से 3.9 किलो गांजा जब्त कर सैलून के संचालक तीजनाथ हजाम जो तमाड़ थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया. 

3.9 किलो गांजा बरामद

इस गांजा के संबंध में पुलिस ने संचालक से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जबाव या वैध कागजात नहीं दिखाया, उसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया. मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में एसडीपीओ,बुंडू ओम प्रकाश, तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Read Also: शिक्षा विभाग ने जारी किया फरमान – 3 साल से जमे लिपिकों पर गिरेगी गाज 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *