Koderma: संगठन को मजबूत करने और आगामी पार्टी गतिविधियों पर विचार-विमर्श के लिए कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 11:00 बजे मेहता भवन, डोमचांच में आयोजित की गई है. बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी विजय यादव, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल और प्रदेश सचिव सह चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य चंदन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. जिला कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी, प्रदेश प्रभारी, डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सभी मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, नगर पंचायत एवं नगर परिषद अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा सभी कांग्रेसजनों से समय पर बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है. आयोजकों का कहना है कि बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी. साथ ही जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी रणनीति बनाई जाएगी. जिला कांग्रेस का कहना है कि मजबूत संगठन, एकजुट कार्यकर्ता और निरंतर जनसंपर्क ही हमारी ताकत है और इसी आधार पर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: धनबाद-कोयम्बटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हजारीबाग रोड होकर होगा परिचालन

