बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई...

बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच CBI से कराने की मांग की है. उन्होंने JSSC सीजीएल, JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और सरकार द्वारा रद्द की गई अन्य परीक्षाओं की जांच CID के बजाय किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि JSSC CGLपरीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्र लंबे समय से शिकायत कर रहे थे और जांच की मांग कर रहे थे. उनका आरोप है कि सरकार ने समय रहते इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की. इसी वजह से छात्रों का सरकार और जांच एजेंसियों पर भरोसा कम हुआ है.

CID जांच पर उठाए सवाल

मरांडी ने आरोप लगाया कि CGL मामले की CID जांच निष्पक्ष नहीं रही. उन्होंने कहा कि जांच में असली दोषियों और पूरे मामले के पीछे के लोगों तक पहुंचने का प्रयास नहीं किया गया. उन्होंने CID के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर लगे आरोपों की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है.उन्होंने कहा कि जब CID की जांच को लेकर ही सवाल उठ रहे हैं, तो उसी एजेंसी को JPSC और दूसरी परीक्षाओं की जांच सौंपना उचित नहीं है.

JPSC परीक्षा में इंटरव्यू को लेकर गंभीर आरोप

बाबूलाल मरांडी ने JPSC की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में कुछ अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने और इंटरव्यू बोर्ड को प्रभावित करने जैसे आरोप सामने आए हैं.उन्होंने इंटरव्यू बोर्ड के गठन, अभ्यर्थियों के आवंटन, कोडिंग-डिकोडिंग, अंकों, डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है.मरांडी ने यह भी कहा कि अगर इंटरव्यू में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है, तो बोर्ड में शामिल सभी अधिकारियों और सदस्यों की भूमिका की जांच होनी चाहिए.

ALSO READ: जामताड़ा: पशुपालन और मत्स्य योजनाओं की DC ने की समीक्षा, पारदर्शी लाभुक चयन का निर्देश

23 रद्द परीक्षाओं की जांच पर भी सवाल

पत्र में बाबूलाल मरांडी ने सरकार की ओर से रद्द की गई 23 परीक्षाओं की जांच CID को दिए जाने पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि CGLमामले में CID की जांच को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में दोबारा उसी एजेंसी को इतनी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जांच देना सही नहीं है.उन्होंने आशंका जताई कि कहीं जांच को प्रभावित करने या दोषियों को बचाने के लिए तो CID को जिम्मेदारी नहीं दी गई है.

CBI जांच की 8 मांगें

 

  • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मुख्य रूप से ये मांगें की हैं
  • JSSC CGLमामले की जांच CBI से कराई जाए.
  • JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा की भी CBI जांच हो.
  • रद्द और संदेह के घेरे में आई परीक्षाओं की जांच स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए.
  • इंटरव्यू बोर्ड में शामिल अधिकारियों और सदस्यों के बयान लिए जाएं.
  • परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़े सभी रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत सुरक्षित किए जाएं.
  • CGLजांच के दौरान कथित अवैध वसूली के आरोपों की स्वतंत्र जांच हो.
  • जिन अधिकारियों की भूमिका पर सवाल हैं, उन्हें जांच से अलग किया जाए
  • दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए
  • CM-Letter-19-8-26.pdf 
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *