Click Here
Click Here
Click Here

कसमार में हाइवा की उड़ती धूल से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, भारी वाहनों का परिचालन फिर ठप

Bokaro: कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान छाई ढुलाई में लगे भारी वाहनों से उड़ रही धूल के खिलाफ एकबार फिर कसमार...

Kasmar
ग्रामीणों ने रोका हाइवा

Bokaro: कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान छाई ढुलाई में लगे भारी वाहनों से उड़ रही धूल के खिलाफ एकबार फिर कसमार प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा. रविवार को बगियारी मोड़ पर ग्रामीणों का आक्रोश फिर देखने को मिला. समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य में लगे मालवाहक वाहनों का परिचालन ठप कर दिया. इसके चलते बगियारी मोड़ के तीनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. हालांकि, आम यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए यात्री वाहनों को नहीं रोका गया.

पानी छिड़काव को लेकर अब तक नहीं की गई कोई ठोस पहल

ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार बना रहता है. सड़क किनारे बसे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है. लोगों ने बताया कि घरों में रखा खाना तक धूल से भर जा रहा है. स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ने लगा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी इसी मांग को लेकर सड़क जाम किया गया था. उस समय निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने नियमित पानी छिड़काव कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: सलैया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, धनबाद से पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *