Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य व स्वच्छता की ओर कदम: हजारीबाग यूथ विंग का ‘नारी सेवा अभियान’ शुरू

Hazaribagh: महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हजारीबाग यूथ विंग’ ने अपने विशेष ‘नारी...

Hazaribagh Youth Wing
महिलाओं के बीच किया गया सेनेटरी पैड का वितरण

Hazaribagh: महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हजारीबाग यूथ विंग’ ने अपने विशेष ‘नारी सेवा अभियान’ का शंखनाद किया है. अभियान के पहले दिन रविवार को हजारीबाग गौशाला परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. इस दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने उनसे सीधा संवाद कर मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वच्छता की जरूरी जानकारियां साझा कीं.

प्रथम चरण में बांटे जाएंगे 1500 सेनेटरी पैड

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के दिशा-निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान के प्रथम चरण के लिए 1500 सेनेटरी पैड मंगाए गए हैं. इस पूरे अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए संस्था की ओर से सेजल सिंह, खुशी कुमारी एवं प्रज्ञा कुमारी को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह अभियान केवल शहरी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में सुदूर ग्रामीण इलाकों, सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी चलाया जाएगा.

पैड वितरण ही नहीं, जागरूक बनाना है मुख्य उद्देश्य: सेजल

कार्यक्रम की संयोजिका सेजल सिंह ने कहा, कि इस अभियान के तहत महिलाओं को केवल मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि पीरियड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है. आने वाले दिनों में इस मुहिम का दायरा और व्यापक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नीट परीक्षा लीक के खिलाफ बोकारो में आप का प्रदर्शन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *