भीषण गर्मी में नवयुवक शिव भक्तों ने राहगीर को पिलया ठंडे पानी और शरबत

Palamu : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार परिसर में नवयुवक शिव भक्त संघ ने मानव...

Palamu : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार परिसर में नवयुवक शिव भक्त संघ ने मानव सेवा की मिसाल पेश की. साप्ताहिक बाजार के दिन संघ के सदस्यों ने राहगीरों, आम नागरिकों और बाजार आने वाले लोगों के लिए सबील लगाकर ठंडे पानी और शरबत का वितरण किया.

तपती धूप में लोगों को मिली राहत

चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने सबील पर रुककर ठंडा पानी और शरबत ग्रहण किया. इस पहल से गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

जनसेवा के उद्देश्य से लगाया गया सबील

नवयुवक शिव भक्त संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सबील लगाया गया है. उन्होंने कहा कि संघ के सदस्यों ने लोगों के लिए ठंडे पानी और शरबत की बेहतर व्यवस्था की, ताकि इस कठिन मौसम में लोगों को राहत मिल सके.

ALSO READ : मुख्यमंत्री से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ की मुलाकात, शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं पर हुई चर्चा

सेवा भाव और भाईचारे का दिया संदेश

संघ के सदस्यों ने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सबील लगाकर जरूरतमंदों की मदद करें. उनका कहना था कि इस तरह की पहल न केवल लोगों की प्यास बुझाती है, बल्कि समाज में सेवा भाव, मानवता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है.

इन युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संघ के कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार चंद्रवंशी, छोटू कुमार, हीरा चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, रोहित, जयप्रकाश, अंशु, शुभम विकास, सौरभ सहित नवयुवक शिव भक्त संघ के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

ALSO READ : ईद-उल-अजहा पर खूंटी में दिखी भाईचारे की मिसाल, एसपी ऋषभ गर्ग ने लोगों को बांटी मिठाइयां और चॉकलेट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *