Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.

शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान JAC की परीक्षाओं के संचालन, समय पर रिजल्ट प्रकाशन, डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. मुख्यमंत्री ने शिक्षा को राज्य के विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है.
ALSO READ: मुख्यमंत्री से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ की मुलाकात, शिक्षा और स्वास्थ्य परियोजनाओं पर हुई चर्चा
पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करने पर जोर
डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री को परिषद की विभिन्न गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल राज्य में पारदर्शी एवं बेहतर परीक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.
