पश्चिमी सिंहभूम जिला में डीसी के आदेश से 23 खराब नलकूपों की कराई गई मरम्मत

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त के मार्गदर्शन में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल- चाईबासा के...

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त के मार्गदर्शन में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल- चाईबासा के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू कराया गया. विभाग के द्वारा आज कुल 23 चापाकलों की मरम्मत की गई. इसके तहत जगन्नाथपुर प्रखंड के पट्टाजैंत पंचायत अंतर्गत बनकट्टी गांव के आदिवासी टोला में दो चापाकलों की मरम्मत की गई. वहीं उपर टोला एवं खास टोला में भी एक-एक चापाकल को दुरुस्त किया गया. तांतनगर प्रखंड के तेंतेडा पंचायत स्थित दडिमा गांव के खास टोला में दो चापाकलों की मरम्मत कर लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई. खूंटपानी प्रखंड के बड़ा गुंटिया पंचायत अंतर्गत रायहातु गांव के तांती बस्ती एवं उपर टोला में एक-एक चापाकल की मरम्मत की गई.

वहीं लोहरदा पंचायत के अरगुंडी गांव के कोजसेबेड़ा एवं बासासाई टोला में भी खराब चापाकलों को ठीक किया गया. टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत स्थित बंदाबेड़ा गांव के खास टोला एवं कोड़ेजोडा टोला में कुल चार चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया गया. सदर चाईबासा प्रखंड के करलाजुड़ी पंचायत के करलाजुड़ी गांव में एक चापाकल तथा तमारबांध पंचायत के खप्परसाई गांव में दो चापाकलों की मरम्मत की गई. मंझारी प्रखंड के बड़ालागड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ालागड़ा गांव के कुम्हार टोली में एक चापाकल तथा बुटका गांव के बड़ा टोला, करवा बासा एवं चोकरोबासा टोला में एक-एक चापाकल को दुरुस्त किया गया. झींकपानी प्रखंड के केलेण्डे पंचायत स्थित तिरिलपी गांव एवं नवागांव पंचायत के नवागांव में भी एक-एक चापाकल की मरम्मत कर लोगों को राहत पहुंचाई गई.

AlsoRead:तेज आंधी में रांची-मुरी रेलवे लाइन पर गिरा पेड़, कई ट्रेनें फंसीं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *