Click Here
Click Here
Click Here

साहेबगंज: सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

SAHEBGANJ: जिले के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह करीब चार बजे भीषण आग लग गई. इस घटना में...

SAHEBGANJ: जिले के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह करीब चार बजे भीषण आग लग गई. इस घटना में दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं.

जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में अचानक आग लगी, जिसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना के बाद पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. भीषण आग को देखते हुए एक और दमकल वाहन भी बुलाया गया.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ है.घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *