Click Here
Click Here
Click Here

इंडिया गठबंधन ने CJI को लिखा पत्र, SIR समेत पांच मुद्दों का किया जिक्र

NewsWave Desk : इंडिया गठबंधन ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखा है. जिसमें एसआईआर, वोट की लूट और चुनाव में कथित धांधली...

SIR

NewsWave Desk : इंडिया गठबंधन ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखा है. जिसमें एसआईआर, वोट की लूट और चुनाव में कथित धांधली का जिक्र किया गया. इसकी जानकारी कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने जानकारी दी कि आठ जून को इंडिया गठबंधन दलों की बैठक हुई थी. जिसमें 21 राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत को संयुक्त पत्र भेजने पर सहमति बनी. जिसमें चुनाव आयोग के एसआईआर और चुनाव में हुई धांधली समेत अन्य मुद्दों का जिक्र किया गया है. ऐसे में सीजेआई को सभी दलों के हस्ताक्षरित पत्र भेजा गया है. जो विपक्ष की एकजुटता और एकता का प्रतिक है.

इन मुद्दों पर बनी थी सहमति

इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने मीटिंग में अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी थी. बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी. जिन पर काम करने और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था. इन मुद्दों में वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर, जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, महंगाई, बेरोजगारी और विदेश नीति पर सरकार का घेराव शामिल था.

 

ALSO READ : शुद्ध मतदाता सूची के लिए झारखंड में महाभियान : आज से 47 लाख मतदाताओं के सत्यापन के लिए घर-घर दस्तक देंगे BLO

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *