Click Here
Click Here
Click Here

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि साझा यादों, दोस्ती, मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित : पीएम मोदी

PM Modi’s address: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों...

India-New Zealand relations are not just diplomatic relations, but are based on shared memories, friendship, values ​​and mutual commitment: PM Modi

PM Modi’s address: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस साझेदारी की सफलता पर पूरा विश्वास है. हालांकि उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय खुद को देने से इनकार करते हुए कहा कि मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है. यह मोदी की वजह से नहीं, बल्कि आप सभी की वजह से संभव है. आप ही इस यात्रा के सच्चे मार्गदर्शक हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है.

यह भी पढ़ें: रांची में एम्स और रिम्स-2 की तैयारी, हर जिले में बनेगा 100 बेड का सी-सेक्शन सेंटर : डॉ. इरफान अंसारी

पीएम मोदी ने अपनी पुरानी यादें कीं साझा

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली यात्रा है, लेकिन करीब 25-30 वर्ष पहले, जब वह न तो किसी सरकार का हिस्सा थे और न ही सार्वजनिक जीवन में उन्हें लोग जानते थे, तब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था. मोदी ने बताया कि उस यात्रा के दौरान एक न्यूजीलैंडवासी ने उन्हें एक मफलर, एक टोपी और एक जोड़ी दस्ताने उपहार में दिए थे. उन्होंने कहा कि आज वह उन्हीं उपहारों में से एक मफलर पहनकर कार्यक्रम में आए हैं. वह वर्षों तक इस मफलर का इस्तेमाल किया और आज भी उसे उसी स्नेह से संभालकर रखा है, जैसे वह न्यूजीलैंड के लोगों के प्यार और अपनापन को संजोकर रखते हैं.

‘अब भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ एक नई यात्रा के लिए तैयार है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि साझा यादों, दोस्ती, मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि इन संबंधों को न्यूजीलैंड की एक खूबसूरत परंपरा ‘वाका’ से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है. मोदी ने बताया कि सदियों से ‘वाका’ यहां के लोगों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है. यह केवल एक डोंगी (कैनो) का नाम नहीं, बल्कि साझा यात्रा और साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रतीक है, अब भारत-न्यूजीलैंड की ‘वाका’ एक नई यात्रा के लिए तैयार है. हमारे सामने अपार संभावनाएं हैं और परिस्थितियां भी इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अनुकूल हैं.

India-New Zealand relations are not just diplomatic relations, but are based on shared memories, friendship, values ​​and mutual commitment: PM Modi

‘PM लक्सन ने भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बनाई’

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सराहना करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह भारतीय समुदाय के बीच ‘सुपरहिट’ हैं और एक तरह से लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं. भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रिस्टोफर लक्सन और विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस का ‘मस्त कलंदर’ गीत पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस प्रस्तुति के जरिए लक्सन ने भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बना ली है.

यह भी पढ़ें: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

चंद्रयान की सफलता पर न्यूजीलैंड ने भी मनाया जश्न

भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी, तब पूरे न्यूजीलैंड ने भी उस उपलब्धि का जश्न मनाया था. इस मिशन की सफलता में न्यूजीलैंड की तकनीक का भी योगदान रहा और वहां की एक अंतरिक्ष कंपनी ने भारत के साथ कई परियोजनाओं में सहयोग किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश अब अंतरिक्ष क्षेत्र में इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दोनों देशों के कारोबार को नई गति देगा और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में इस साझेदारी को और मजबूत बनाएगा.

India-New Zealand relations are not just diplomatic relations, but are based on shared memories, friendship, values ​​and mutual commitment: PM Modi

भारतीय मूल के लोगों ने गाड़े सफलता के झंडे

पीएम मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड ऐसा देश है, जहां भारतीय मूल के लोगों को अपनी प्रतिभा के दम पर सर्वोच्च स्थान हासिल करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि निखिल रविशंकर एयर न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने, आनंद सत्यानंद गवर्नर-जनरल के पद तक पहुंचे, वहीं रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम में अपनी अलग पहचान बनाई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की गहराई का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड में कई सड़कों और स्थानों के नाम भारतीय शहरों और स्थानों पर रखे गए हैं. उन्होंने खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोरोमंडल, कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट और अमृतसर स्ट्रीट जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक हैं.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *