Hazaribagh: इचाक बाजार क्षेत्र में सोमवार शाम एक बच्ची भटकती हुई मिली. बच्ची अपना नाम आरोही, पिता का नाम शंकर और मां का नाम गुड़िया देवी बता रही है. वह अपने घर का पता सिर्फ इचाक बता पा रही है. फिलहाल बच्ची इचाक मोड़ स्थित आर्यन बेकरी में सुरक्षित है.

पहले भी घर से निकल चुकी हैं बच्चियां
स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची और उसकी बहन पहले भी कई बार घर से निकल चुकी हैं. दोनों को अलग-अलग समय पर कोडरमा, रामगढ़ और कुजू से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया था. बताया गया कि जन जागरण केंद्र के सहयोग से दोनों बच्चियों को एक बार बरही स्थित आवासीय विद्यालय में भी रखा गया था, लेकिन वहां से भी वे निकल गईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चियां कथित तौर पर घर से पैसे मांगने को लेकर कई बार बाहर चली जाती हैं. बार-बार घर से निकलने की घटनाओं के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.
परिजनों से संपर्क की अपील
बच्ची के मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है. लोगों से अपील की गई है कि सूचना को स्थानीय और सामाजिक ग्रुपों में अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि बच्ची के माता-पिता तक खबर पहुंच सके और उसे सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके. फिलहाल बच्ची के परिजनों की तलाश जारी है. बच्ची को पहचानने वाले या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखने वाले लोग स्थानीय पुलिस या आसपास के लोगों को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है.
ALSO READ: जामताड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, रिपोर्ट में लापरवाही पर CHO-ANM का कटेगा वेतन

