Hazaribagh: दारू थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी ग्यास कुमार उर्फ टोनी(पिता स्व. धनेश्वर राम) पर नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने दारू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच की है. आरोप है कि नाबालिक बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी. उसी क्रम मे युवक नें नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. नाबालिक बच्ची की छोटी बहन नें घर जा कर अपनी माँ को बताया. बच्ची की माँ जब युवक के घर गयी तो कमरे का दरवाजा बंद पाया गया. जोर जोर से दरवाजा पीटने पर युवक नें दरवाजा खोला. महिला नें युवक को अपनी बेटी यहाँ होने की बात कही तो युवक नें इंकार कर दिया. महिला नें कमरे के अंदर जा कर चौकी के नीचे लड़की को पाया.
POCSO Act समेत BNS की धाराओं में मामला दर्ज
इस घटना की जानकारी रात मे लिखित आवेदन देकर थाना को दी गयी. मामले में दारू थाना में पोक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म से संबंधित धारा 65(2) बी एन एस 3/4 पोक्सो एक्ट धाराओं के तहत कांड संख्या 79/26 दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की बात स्वीकार की है, लेकिन दुष्कर्म के आरोप से इनकार किया है. वहीं, नाबालिग बच्ची का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया. दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ALSO READ: हजारीबाग: मासूम आरोही को अपनों का इंतजार, इचाक बाजार में मिली बच्ची के परिजनों की तलाश जारी

