लोहरदगा में नए समाहरणालय भवन का निरीक्षण, एक हफ्ते में शिफ्टिंग के निर्देश

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने आज नए समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों को...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने आज नए समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों को आवंटित कमरों का जायजा लिया.विभिन्न कार्यालयों का किया गया अवलोकन. निरीक्षण के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर एनआईसी, निर्वाचन कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, झारनेट, यूआईडी, नियंत्रण कक्ष, परिवहन कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भूमि अधिग्रहण कार्यालय, कोषागार और समाज कल्याण कार्यालय का अवलोकन किया गया. वहीं प्रथम तल पर उपायुक्त कार्यालय, नजारत कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर समाहर्ता कार्यालय और राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया गया.

द्वितीय तल पर उप विकास आयुक्त कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, विकास शाखा, पंचायत राज शाखा, डीएमएफटी कार्यालय, अवर निबंधक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तथा कॉमन रूम/लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया. तृतीय तल पर उद्योग महाप्रबंधक कार्यालय, कमर्शियल टैक्स कार्यालय, जिला योजना कार्यालय, सामान्य शाखा, जेएसएलपीएस, नीलाम पत्र कार्यालय, खेल कार्यालय और सांख्यिकी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया.

पौधरोपण और साज-सज्जा के दिए निर्देश
इस दौरान उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को समाहरणालय के बाहरी परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए. साथ ही ग्राउंड फ्लोर को गमलों और पौधों से सजाने के लिए कहा. जिन कार्यालयों में इंटीरियर का काम अधूरा है, उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया गया.

साफ-सफाई और शिफ्टिंग को लेकर सख्त निर्देश
उपायुक्त ने सभी कार्यालयों को शिफ्टिंग से पहले पूरी तरह साफ-सफाई सुनिश्चित करने और भवन के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर नए समाहरणालय भवन में शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया.

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

इसें भी पढ़े: PM Kisan: 22 किस्तें जारी,अब 23वीं की बारी,जानिए कब मिलेगा पैसा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *