PAKUR: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस धुंदापहाड़ी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक और घायल की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय वकील मरांडी, 18 वर्षीय पुलिस हांसदा और 18 वर्षीय संग्राम हांसदा एक ही मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा से अपने घर फुलपहाड़ी लौट रहे थे. इसी दौरान धुंदापहाड़ी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वकील मरांडी और पुलिस हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संग्राम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें: दो थाना के पेंच में फंसा न्याय, युवक की हत्या के बाद लावारिस बताकर किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया.
जांच जारी
पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है.
