Click Here
Click Here

झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए फ्रेंचाइजी बोली प्रक्रिया शुरू, 7 मई से आवेदन

Ranchi: जेएससीए ने झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के पहले सत्र के लिए फ्रेंचाइजी बोली प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. यह...

Ranchi: जेएससीए ने झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के पहले सत्र के लिए फ्रेंचाइजी बोली प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. यह लीग JSCA के स्वामित्व में होगी और इसका प्रबंधन एसजे अपलिफ्ट द्वारा किया जाएगा. लीग को बीसीसीआई के घरेलू टी20 मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है.

7 से 11 मई तक खुली रहेगी बोली प्रक्रिया

फ्रेंचाइजी के लिए बोली प्रक्रिया 7 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 11 मई की रात 11:59 बजे तक चलेगी. इच्छुक संस्थाओं को आवेदन, पंजीकरण, केवाईसी और वित्तीय दस्तावेज आधिकारिक पोर्टल www.jt20.in के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में जमा करने होंगे. पात्रता और दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध हैं.

add1

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी में ‘पानी-बिजली’ पर बवाल: पलामू, गढ़वा और लातेहार में सड़कों पर जनाक्रोश

6 टीमों के बीच होंगे 27 मुकाबले

लीग के पहले सीजन में छह जिला आधारित फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी. कुल 27 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 24 लीग मुकाबले, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है. प्रत्येक टीम में कम से कम 15 खिलाड़ी होंगे, जो सभी झारखंड के पंजीकृत क्रिकेटर होंगे.

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि यह प्रक्रिया झारखंड क्रिकेट के विकास में अहम कदम है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को नए अवसर मिलेंगे. वहीं उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि इस पहल से पेशेवर साझेदार जुड़ेंगे और जमीनी स्तर पर प्रतिभा के विकास को बढ़ावा मिलेगा. सचिव सौरभ तिवारी ने इच्छुक संस्थाओं से भागीदारी की अपील की है. संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों को अधिक एक्सपोजर और पेशेवर अवसर प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें : राज्यकर्मियों के लिए बड़ी खबर: स्वास्थ्य बीमा योजना का पोर्टल सक्रिय, 31 मई तक कर सकते है आवेदन

राज्य क्रिकेट को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

झारखंड टी20 क्रिकेट लीग का उद्देश्य राज्य स्तर पर एक मजबूत और पेशेवर क्रिकेट प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जिससे खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और दर्शकों को लाभ मिल सके और झारखंड घरेलू टी20 क्रिकेट में एक नई पहचान बना सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *