30 मई को ऐतिहासिक होगा इंटक का महाअधिवेशन, पदाधिकारियों ने बॉक्साइट माइंस का किया दौरा

Gumla:लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को गुमला जिले के गुरदरी, कुजाम, न्यू अमतीपानी (चिरोड़ीह) सहित अन्य बॉक्साइड माइंस...

Gumla:लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को गुमला जिले के गुरदरी, कुजाम, न्यू अमतीपानी (चिरोड़ीह) सहित अन्य बॉक्साइड माइंस का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्रमिकों, ट्रक चालकों, उपचालको, ट्रक मालिकों और आम नागरिकों से मिलकर, आगामी 30 मई को लोहरदगा के किस्को हाई स्कूल ग्राउंड में छोटानागपुर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू जी के द्वारा आयोजित इंटक के महाअधिवेशन के लिए निमंत्रण दिया गया.

अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपील 

प्रचार -प्रसार हेतु होर्डिग, पोस्टर बैनर लगाए गए एवं सभी से आग्रह किया गया कि इस ऐतिहासिक महाअधिवेशन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. एसोसिएशन ने यह भी कहा की कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. आज के इस दौर में लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ मो.बबलू, तारकेश्वर महतो, जसवीर एक्का, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, सहसचिव संजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अनिल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

AlsoRead:घोटाला वॉर में आर-पार, इरफान की धमकी पर भाजपा का बड़ा दांव, कहा – करो FIR, ताकि खुले एंबुलेंस घोटाले की फाइल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *