Ranchi: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2013 बैच के अधिकारी प्रशांत आनंद ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित अपनी नई पुस्तक ‘राज कौशल’ राज्यपाल को सप्रेम भेंट की. राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रशांत आनंद के इस साहित्यिक प्रयास की सराहना की और पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Also Read: गिरिडीह: रक्षाबंधन पर BNS DAV की छात्राओं ने SP डॉ. बिमल कुमार को बांधी राखी

