RANCHI: झारखंड कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड कैडर में लौट गए.इसके बाद उन्होंने झारखंड पुलिस में अपना योगदान दे दिया.रॉ में बीते कुछ सालों से पोस्टेड राकेश बंसल 25 मार्च को केंद्र सरकार के द्वारा विरमित कर दिए गए थे.वहीं जल्द ही एनआईए में आईजी के पद पर प्रतिनियुक्त अधिकारी आशीष बत्रा और 2011 बैच की आईपीएस डॉ जया राय की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि भी समाप्त होनी है. ऐसे में वो दोनों भी वापस राज्य सरकार में योगदान देंगे.डॉ जया राय तकरीबन आठ सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है.वहीं बत्रा भी सात सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं.
जानकारी के मुताबिक,आईजी प्रशिक्षण ए विजयालक्ष्मी व 2011 बैच के एक आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे.दोनों ने इसके लिए आवेदन दिया है.वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे आईपीएस प्रशांत आनंद के मुख्यालय में योगदान देने के बाद एसपी वायरलेस बनाया गया है.
