Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में नए एसपी की सख्ती का असर, शराब तस्कर गिरफ्तार

PAKUR: पाकुड़ जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही...

PAKUR: पाकुड़ जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. उनके निर्देश पर मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है.

वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी

ओपी क्षेत्र के पीपलजोरी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को बाइक सहित अवैध शराब के साथ पकड़ा है. युवक का नाम संजय राजवंशी है, जो मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नवीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है. इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल (नंबर JH 16H 2203) से करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार

ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

आगे की कार्रवाई जारी

मामले की जानकारी उत्पाद अधीक्षक, पाकुड़ को भेज दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read: झारखंड के दुमका और गिरिडीह में गूंजेगी वन्यजीवों की दहाड़,नए चिड़ियाघरों का तैयार हो रहा DPR

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *