Click Here
Click Here
Click Here

जमाबंदी सेवाएं ठप: झारभूमि पोर्टल 5 मई को भी डाउन, 6 से बहाल होने की उम्मीद

Ranchi: झारखंड सरकार के राजस्व विभाग से जुड़ा झारभूमि पोर्टल मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित अवधि के बाद भी 5 मई को...

Ranchi: झारखंड सरकार के राजस्व विभाग से जुड़ा झारभूमि पोर्टल मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित अवधि के बाद भी 5 मई को डाउन रहा. पूर्व में जारी सूचना के अनुसार पोर्टल 30 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से 4 मई की सुबह 08:00 बजे तक बंद रहने वाला था, लेकिन मेंटेनेंस कार्य जारी रहने से सेवाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो सकीं.

नागरिक सेवाएं प्रभावित, 6 मई से बहाली की उम्मीद

इस दौरान Jharmutation, Jharbasudha, Jharbhulagan सहित सभी नागरिक-केंद्रित सेवाएं बाधित रहीं, जिससे आम लोगों को जमीन संबंधी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा. विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वर अपग्रेड और तकनीकी सुधार का कार्य अभी जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

राजस्व विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि Suo-moto Mutation से जुड़े किसी भी प्रकार के ट्रांजैक्शन में नुकसान न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य 5 मई तक जारी रहेगा और 6 मई से पोर्टल के सामान्य रूप से काम करने की संभावना जताई गई है.

ALSO READ: कोडरमा में 40 वर्षीय महिला का शव बरामद, जांच मे जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *