जमशेदपुर: सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न, जनहित कार्यों को पूरा करने पर दिया गया जोर

Jamshedpur: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता...

Jamshedpur
सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

Jamshedpur:  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, 15वें वित्त आयोग, डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई.

सांसद ने दिए सख्त निर्देश

सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए. लंबित योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा करें.

पेयजल-विद्युत पर विशेष जोर

गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों को 7 दिनों में ठीक करने को कहा गया. विद्युत विभाग को जर्जर तार बदलने और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने का निर्देश मिला.

शिक्षा-स्वास्थ्य की निगरानी

सांसद ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे-मील की गुणवत्ता और अस्पतालों में दवा की उपलब्धता की नियमित जांच के निर्देश दिए. पीएम आवास के लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया.

जनप्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं

विधायकों व जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई एवं जलजमाव की समस्याएं रखीं. सांसद ने उपायुक्त को सभी बिंदुओं पर 15 दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा.

बैठक में तय हुआ कि दिशा की अगली बैठक से पहले सभी विभाग कार्य प्रगति का फोटो-वीडियो सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे.

ये रहे उपस्थित

बैठक में विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जमशेदपुर पूर्वी पूर्णिमा साहू, विधायक घाटशिला सोमेश चंद्र सोरेन, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रमुख, तीनों मनोनित सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि समेत उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी, रूरल एसपी, एडीसी, धालभूम एवं घाटशिला अनुमंडल के एसडीओ व सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में कांग्रेस-युवा कांग्रेस की बैठक. पंचायत चुनाव और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *