अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक घर में घुसा, ग्रामीण की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

Gumla: बिशुनपुर के रहेटोली गांव के समीप रांची-नेतरहाट मुख्य सड़क पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से...

Gumla: बिशुनपुर के रहेटोली गांव के समीप रांची-नेतरहाट मुख्य सड़क पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

आंगन में बैठे ग्रामीण को कुचला

जानकारी के अनुसार घाघरा की ओर से आ रहा अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक दो बिजली के खंभों को तोड़ते हुए एक घर के आंगन में जा घुसा. इस दौरान आंगन में बैठे 50 वर्षीय टेपना महली ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक घर में ही फंस गया.

Also Read: IAS अभिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय जांच समिति अब रांची, देवघर, रामगढ़ और चाईबासा में वेतन घोटाले की भी करेगी जांच, आठ बिंदुओं पर केंद्रित होगी जांच

चार घंटे तक सड़क जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को करीब चार घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और मुखिया रामप्रसाद बड़ाईक मौके पर पहुंचे. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *