जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

Jamshedpur: रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर शहर में रौनक बढ़ गई है. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा तुलसी...

जमशेदपुर
तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ

Jamshedpur: रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर शहर में रौनक बढ़ गई है. मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा तुलसी भवन में आयोजित तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ. मेले का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया.

“संस्कृति और स्वावलंबन दोनों को मिल रहा बढ़ावा”

उद्घाटन के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने आयोजकों को बधाई दी. उन्होंने कहा, ऐसे आयोजन न केवल हमारी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं, बल्कि स्थानीय महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को भी अपने हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर देते हैं. एक ही छत के नीचे राखी से लेकर गिफ्ट तक सब कुछ उपलब्ध है.

राखी से लेकर लड्डू गोपाल की पोशाक तक सब कुछ

मेले में रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर राखियों की विशेष और आकर्षक रेंज लगाई गई है. लूमिनस, ब्रेसलेट, चंदन, रुद्राक्ष और पारंपरिक धागे वाली राखियों के अलावा बच्चों के लिए कार्टून और डिजाइनर राखियां भी उपलब्ध हैं.

महिला उद्यमियों को मिला बड़ा मंच

मेले की खास बात यह है कि शहर की महिला उद्यमियों और छोटे विक्रेताओं को अपने उत्पाद बेचने का अवसर दिया गया है. पायल अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लघु व्यवसाय को बढ़ावा देना है. खरीदारी के साथ-साथ लोग स्थानीय उद्यमियों को भी सहयोग कर सकेंगे.

ALSO READ: झारखंड में बारिश की भारी कमी, 24 जिलों में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश

पहले दिन उमड़ी भीड़

मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने पहुंचकर खरीदारी की, रंग-बिरंगी राखियों और आकर्षक उपहारों ने लोगों का ध्यान खींचा. कई स्टॉल पर राखी के साथ गिफ्ट कॉम्बो भी रखे गए हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *