Pakur : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंदों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान आयोजित BLO- BLA-2 बैठक और चुनाव पाठशाला में भाग लेकर BLO, BLA-2 साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के सत्यापन, डिजिटाइजेशन, ASDD सूची और अन्य पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की.
समयबद्ध तरीके से जोड़ें पात्र मतदाताओं के नाम: DC
वहीं इस दौरान निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. DC ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है. इसे पूर्णतः त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में सभी BLO, BLA-2, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. इस दौरान AERO सह अंचलाधिकारी, अरविन्द कुमार बेदिया, अतिरिक्त AERO सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, BLO Supervisor, BLO, BLA-2 और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Also Read : झारखंड में बारिश की भारी कमी, 24 जिलों में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश
