-
बागबेड़ा किताडीह निवासी उमा यादव सुबह 4 बजे घर से निकले, सफेद गंजी-लुंगी पहने हुए हैं
Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा किताडीह ग्वाला पट्टी निवासी विलास यादव ने थाना में आवेदन देकर अपने 52 वर्षीय पिता उमा यादव के लापता होने की सूचना दी है. उमा यादव 23 मई की सुबह 4:00 से 4:30 बजे के बीच घर से पैदल निकल गए. उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. कद 6 फीट, गोरा रंग, सफेद गंजी-लुंगी और लाल चादर पहने हुए हैं. परिजनों ने बागबेड़ा क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. थाना प्रभारी से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है. संपर्क: विलास यादव- 7070066441


यह भी पढ़ें: रांची में अड्डेबाजी कर रहे लोगों पर प्रशासन का हंटर, नशे में पकड़े गए युवकों को मौके पर लगी फटकार
