सड़क किनारे मछली और मांस दुकानों की अव्यवस्था पर कार्रवाई की तैयारी

Palamu: जिले के छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाली मछली दुकानों और मांस-मुर्गे की दुकानों से फैल रही गंदगी...

Palamu: जिले के छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाली मछली दुकानों और मांस-मुर्गे की दुकानों से फैल रही गंदगी की समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है. इस जन समस्या को लेकर विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के जिला सह मंत्री शशिरंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने छतरपुर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

सड़क पर दुकानें और गंदगी बनी परेशानी

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि छतरपुर नगर पंचायत के शहरी क्षेत्रों में संचालित मांस और मुर्गे की दुकानों से निकलने वाले कचरे के कारण गंदगी बढ़ रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा सड़कों पर मछली की दुकानें लगाए जाने से सड़कें संकरी हो रही हैं और लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है. ज्ञापन के माध्यम से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई.

नगर अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सड़क किनारे लगने वाली मछली दुकानों को जल्द ही एक व्यवस्थित और चिन्हित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोगों को जाम और अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी.

Also Read: रांची: ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, SSP ने DSP और थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

नियमों के दायरे में चलेगा कारोबार

नगर अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में संचालित मांस और मुर्गे की दुकानों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा. सभी दुकानदारों को नगर पंचायत के नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत ही अपना व्यवसाय संचालित करना होगा. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर विश्व हिंदू परिषद छतरपुर के सह संयोजक कुंदन जायसवाल, नगर पंचायत कार्यालय के सिटी मैनेजर मुर्तजा अंसारी और स्थानीय समाजसेवी टीनू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *