Click Here
Click Here
Click Here

LOC पार कर भारत आये दो पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार, जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां

NewsWave Desk : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एलओसी LOC पार कर भारत आये पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामला पुंछ...

एलओसी पार कर भारत आये पाकिस्तानी युवक

NewsWave Desk : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एलओसी LOC पार कर भारत आये पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामला पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के बालाकोट सेक्टर के समीप एलओसी की है. युवक की पहचान 31 वर्षीय रईस खान के रूप में की गयी है. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार युवक पाकिस्तान के राजाल पख्तून क्षेत्र का रहने वाला है. मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ शुरू कर दी है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह किस उद्देश्य से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. उसके पीछे कोई साजिश या नेटवर्क है या नहीं.

एक अन्य पाकिस्तानी पकड़ा गया था

इससे पहले शनिवार को भी सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था. उसकी पहचान मोहम्मद सज्जाद के रूप में हुई है. युवक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पोलास इलाके का निवासी बताया गया है. वहीं, 9 जून को 14 वर्षीय जाविद अली को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में आने के बाद हिरासत में लिया गया था. हालांकि जांच पूरी होने के बाद एक सप्ताह के बाद उसे पाकिस्तान को सौंप दिया गया था.

संदिग्ध गतिविधि करते देखा गया

सीमा पर तैनात अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद सज्जाद को नियमित गश्त और निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधियां करते हुए देखा गया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया. सुरक्षा एजेंसियां मोहम्मद सज्जाद से भी लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि उसकी पहचान, भारत में घुसने के उद्देश्य और किसी संभावित नेटवर्क से उसके संबंधों का पता लगाया जा सके. दोनों मामलों की जांच जारी है.

 

ALSO READ : खाकी का मानवीय चेहरा: थाना के मेस में खाना बनाने वाली गरीब महिला का टपक रहा था छत, पुलिस के जवान ने निजी खर्च से बनवाया घर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *