Click Here
Click Here
Click Here

चापड़ के खिलाफ एक्शन मोड में जमशेदपुर पुलिस, शहरभर की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सैकड़ों हथियार बरामद

Jamshedpur: शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी, जानलेवा हमलों और धारदार हथियारों के खुलेआम इस्तेमाल की घटनाओं के बाद जमशेदपुर पुलिस एक्शन...

Jamshedpur Police
बरामद हथियार

Jamshedpur: शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी, जानलेवा हमलों और धारदार हथियारों के खुलेआम इस्तेमाल की घटनाओं के बाद जमशेदपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. हाल के दिनों में साकची, बिष्टुपुर समेत कई इलाकों में चापड़ से हमले और हिंसक वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. इन्हीं घटनाओं के बाद पुलिस ने शहरभर में चापड़ और अन्य धारदार हथियारों की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है.

बढ़ते अपराधों के बाद बड़ा एक्शन

पुलिस की टीमों ने साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई और शहर के अन्य बाजार क्षेत्रों में कई दुकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान बड़ी संख्या में चापड़ और अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए. पुलिस दुकानदारों से इन हथियारों की खरीद-बिक्री, स्टॉक और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है. साकची में हुई कार्रवाई के दौरान बरामद सैकड़ों चापड़ों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

इन घटनाओं के बाद सख्ती

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में शहर में चापड़ से हमला, मारपीट और गैंगवार जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं. बिष्टुपुर के DD बार के बाहर हुए चर्चित चापड़ हमले ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. इसके अलावा अन्य इलाकों में भी धारदार हथियारों से हमले, मारपीट और आपराधिक वारदातों के मामले लगातार सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने ऐसे हथियारों की खुलेआम बिक्री पर सख्त कार्रवाई का फैसला लिया.

अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अवैध रूप से चापड़ या अन्य घातक हथियार बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अपराध में इन हथियारों का इस्तेमाल करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: भाजपा नगर की मासिक बैठक संपन्न, शहर की समस्याओं पर आंदोलन की बनी रणनीति – Newswave Jharkhand

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *